आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरलम सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता एम. सी. मायिन हाजी को संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सरकार ने पिछले बोर्ड को गठन के सात महीने से भी कम समय में भंग कर दिया।
अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने के. एस. हम्सा की अध्यक्षता वाले पिछले बोर्ड को भंग करने का आदेश शुक्रवार को जारी किया। इस बोर्ड का गठन इसी साल मार्च में पूर्ववर्ती वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने किया था।
सरकार ने इसके स्थान पर नौ सदस्यीय नयी समिति गठित की है जबकि पिछले बोर्ड का कार्यकाल अभी चार साल से अधिक शेष था।
केरल राज्य वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, आईयूएमएल के प्रदेश उपाध्यक्ष मायिन हाजी पहले भी बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं।