जयशंकर ने यूएई के विदेश मंत्री से मुलाकात की, द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-10-2026
Jaishankar meets UAE Foreign Minister, discusses bilateral and global issues
Jaishankar meets UAE Foreign Minister, discusses bilateral and global issues

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की।

जयशंकर ने बुधवार को हुई इस मुलाकात को ‘‘सौहार्दपूर्ण और सार्थक’’ बताया।
 
जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने और जायद अल नाहयान ने ‘‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी की भावना के अनुरूप द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया।’’
 
जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को यूएई पहुंचे थे।
 
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाया है।
 
मई 2022 में लागू हुआ व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है।