हिज्बुल्ला के खिलाफ ‘लड़ाई, जमीनी अभियान’ जारी : इजराइल की सेना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-04-2026
Israeli military continues 'combat, ground operation' against Hezbollah

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

इजराइल की सेना ने बुधवार को कहा कि लेबनानी मिलीशिया हिज्बुल्ला के खिलाफ युद्ध में उसकी ‘‘लड़ाई और जमीनी अभियान जारी है’’।
 
सेना ने एक बयान जारी कर स्वीकार किया कि युद्ध जारी है, जबकि मध्यस्थ पाकिस्तान ने कहा था कि ईरान युद्ध में दो सप्ताह के युद्धविराम के तहत इजराइल अपने हमलों को रोक देगा।
 
इजराइल ने युद्धविराम से पहले तक ईरान पर किए गए हमलों को अलग से स्वीकार किया।
 
इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजराइल ईरान के साथ हुए युद्धविराम का सम्मान करता है और हिज्बुल्ला से उसकी लड़ाई जारी रहेगी। हिज्बुल्ला ने अब तक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी ‘‘सभ्यता’’ को नष्ट करने की अपनी धमकियों से पीछे हटने के बाद ईरान, अमेरिका और इजराइल बुधवार को दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए।