आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत ने यूक्रेन के तट पर गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नाविकों की मौत के मामले में मंगलवार को यहां रूसी दूतावास के प्रभारी अधिकारी (सीडीए) को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने रूसी राजनयिक से कहा कि वाणिज्यिक जहाज पर यह हमला अस्वीकार्य है जिसमें भारतीय नागरिकों की जान चली गई।
यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने कहा कि रूस ने रविवार को यूक्रेन के समुद्री गलियारे से गुजर रहे एक असैन्य जहाज पर हमला किया और इसके चालक दल में सीरिया और भारत के नागरिक शामिल थे।
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारतीय नाविकों की मौत का यह पहला मामला है।