भविष्य के लिए तैयार बल के रूप में आगे बढ़ रही है भारत की सेना: जनरल द्विवेदी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-01-2026
Indian Army is moving forward as a future-ready force: General Dwivedi
Indian Army is moving forward as a future-ready force: General Dwivedi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सेना भविष्य के लिए तैयार बल के रूप में आगे बढ़ रही है और न केवल मौजूदा चुनौतियों का सामना कर रही है बल्कि भविष्य के युद्धों के लिए भी तैयारी कर रही है।
 
यहां सेना दिवस परेड के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, "भारतीय सेना एक 'फ्यूचर रेडी फोर्स' के रूप में आगे बढ़ रही है जिसके पास अच्छी तरह से प्रशिक्षित सैनिक, आधुनिक उपकरण और मल्टी-डोमेन ऑपरेशनल क्षमताएं मौजूद हैं। प्रौद्योगिकी का उपयोग सैनिकों को और अधिक सक्षम बनाने के लिए किया जा रहा है।’’
 
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारतीय सेना की सोच में साफ बदलाव आया है।
 
उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सेना की सोच में स्पष्ट बदलाव आया है। हम वर्तमान की चुनौतियों का ही नहीं बल्कि भविष्य के युद्धों की तैयारी में भी गंभीरता से काम कर रहे हैं। इसी दिशा में नयी 'सरंचनाएं' बनाई जा रहे हैं जिन्हें भविष्य की जरूरत के हिसाब लैस और प्रशिक्षित किया जा रहा है।’’
 
उन्होंने इस संदर्भ में कहा कि सेना में भैरव बटालियन और शक्ति बाण रेजिमेंट जैसी नई यूनिट बनाई गई हैं। उन्होंने कहा, "यह चुस्त, जवाबदेह और मिशन-केंद्रित सेना के निर्माण को दिखाता है जो भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप है।"
 
उन्होंने कहा कि आज की परेड में परंपरा और परिवर्तन का खूबसूरत संगम देखने को मिला।