India's economy is strong, energy security essential for long-term growth: Chandrasekaran
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि अनिश्चित एवं मुश्किल दौर से गुजर रही दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और कई संकेतक बताते हैं कि देश स्थिर तथा मजबूत स्थिति में है।
उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक वृद्धि को कायम रखने के लिए ऊर्जा सुरक्षा, उन्नत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार और मानव पूंजी में निवेश ‘‘महत्वपूर्ण’’ हैं।
चंद्रशेखरन ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना देश के कई पहलुओं में समाहित हो चुकी है। इसको साकार करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे, संस्थानों और बौद्धिक संपदा पर आधारित समावेशी तथा टिकाऊ विकास की जरूरत होगी।
टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य देश के कई क्षेत्रों में पहुंच चुका है। इसको पूरा करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे, संस्थानों और बौद्धिक संपदा पर आधारित समावेशी तथा टिकाऊ विकास की जरूरत होगी।
इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (आईएफक्यूएम) संगोष्ठी 2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री की ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना का असर देश के सभी हिस्सों में विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। इसको साकार करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा, संस्थान और बौद्धिक संपदा तैयार करके समावेशी एवं टिकाऊ विकास सुनिश्चित करना होगा। ये तीनों महत्वपूर्ण होंगे।’’