दिल्ली और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं : उपराज्यपाल नियुक्त किए गए संधू ने कहा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-03-2026
I am committed to serving Delhi and the nation: Sandhu, who was appointed Lieutenant Governor, said
I am committed to serving Delhi and the nation: Sandhu, who was appointed Lieutenant Governor, said

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कहा कि वह समर्पण और विनम्रता के साथ दिल्ली और राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व राजनयिक को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। वह वीके सक्सेना का स्थान लेंगे जो करीब चार साल से पद पर आसीन हैं।
 
संधू ने ‘एक्स’ पर कहा, "दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अत्यंत आभारी हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। गृह मंत्री अमित शाह के विश्वास और समर्थन के लिए भी मैं उनका आभारी हूं।"
 
उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली और देश के लोगों की सेवा के लिए समर्पण और विनम्रता के साथ प्रतिबद्ध हूं।"
 
राष्ट्रपति मुर्मू ने बृहस्पतिवार देर रात कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों व उपराज्यपालों का स्थानांतरण व नियुक्ति की। संधू की नियुक्ति इसी कवायद का हिस्सा है।
 
भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी रहे संधू अमेरिका से जुड़े मामलों में सबसे अनुभवी भारतीय राजनयिकों में से एक हैं। उन्होंने वाशिंगटन स्थित भारतीय मिशन में कई बार अपनी सेवाएं दीं।