Government will pass Rohith Vemula Bill to curb caste discrimination: Siddaramaiah
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य में सभी सरकारी, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में छात्रों के खिलाफ जाति आधारित उत्पीड़न को रोकने के लिए रोहित वेमुला विधेयक को पारित करके इसे लागू करेगी।
पिछले साल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिद्धरमैया को पत्र लिखकर उनकी सरकार से रोहित वेमुला के नाम पर एक कानून लाने का आग्रह किया था।
रोहित वेमुला एक दलित विद्यार्थी थे जिन्होंने 2016 में तेलंगाना में कथित भेदभाव के कारण आत्महत्या कर ली थी।
रोहित वेमुला विधेयक के मसौदे पर 26 फरवरी को कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई थी। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि गृह विभाग से कुछ सुझाव प्राप्त करने के बाद इसे अंतिम रूप देने के लिए अगली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।
राज्य का बजट पेश करते हुए सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘राज्य के सभी सरकारी, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में छात्रों के खिलाफ जाति आधारित उत्पीड़न को रोकने के लिए रोहित वेमुला विधेयक लागू किया जाएगा।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग महाविद्यालय (यूवीसीई) का विकास आईआईटी की तर्ज पर 500 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उपलब्ध कराया जाएगा।