Gambhir backed sending Dube up the order, stating that in T20s, only the opener's spot is fixed.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने का बचाव करते हुए कहा कि टीम आगे भी खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बल्लेबाजी क्रम में लचीलापन बनाए रखेगी।
ईशान किशन के आउट होने के बाद शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह दुबे को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। उन्होंने ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज की गेंद पर आउट होने से पहले 10 गेंद पर सात रन बनाए।
गंभीर ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम लंबे समय से उनका इसी तरह इस्तेमाल करते आ रहे हैं। विश्व कप और उससे पहले भी हमने ऐसा किया था। यह आज पहला मौका नहीं था जबकि हमने उन्हें उपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा।’’
भारत बीच के ओवररों में अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाया। अय्यर और तिलक वर्मा ने इसकी भरपाई की और टीम को पांच विकेट पर 249 तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज ने हालांकि 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।
गंभीर ने दुबे को चौथे नंबर पर भेजे जाने की फैसले का बचाव करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत अपने बल्लेबाजी क्रम को लचीलापन बनाए रखेगा।