राजस्थान में इस हफ्ते मौसम सूखा रहने का अनुमान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-09-2026
Dry weather is expected in Rajasthan this week.
Dry weather is expected in Rajasthan this week.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राजस्थान में इस सप्ताह मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है और दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 5-7 दिन मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
 
वहीं, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में भी आगामी 5-6 दिन मौसम मुख्यतः सूखा रहेगा हालांकि 21 सितंबर को कोटा, उदयपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
 
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस सप्ताह के दौरान राज्य के कुछ और भागों से मानसून के विदा होने की परिस्थितियां अनुकूल है।
 
वहीं, सोमवार सुबह तक के 24 घंटे में राज्य के जयपुर, बारां, कोटा, चित्तौड़गढ़, सलूम्बर, उदयपुर, सिरोही व जोधपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राज्य के शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः सूखा रहा। इस दौरान सबसे अधिक 19 मिलीमीटर बारिश चितौड़गढ़ के