Drought in Maharashtra, crop damage a major challenge, fear of shortage of drinking water and fodder: Fadnavis
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि अल नीनो के कारण पड़े सूखे, फसलों को हुए भारी नुकसान और आने वाले महीनों में पेयजल तथा चारे की कमी की आशंका राज्य के सामने सबसे बड़ी तात्कालिक चुनौतियां हैं।
फडणवीस ने 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' में कहा कि राज्य की करीब 75 प्रतिशत फसलें प्रभावित हुई हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है और सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए उपायों की योजना बना रही है।
मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौतियां क्या हैं, तो उन्होंने कहा, "चुनौतियां हमेशा रहती हैं। हम एक विकासशील अर्थव्यवस्था हैं और ऐसी अर्थव्यवस्था में कोई न कोई चुनौती बनी रहती है लेकिन अगर आप तात्कालिक चुनौती के बारे में पूछते हैं, तो मेरा मानना है कि इस साल अल नीनो के कारण पड़ा सूखा सबसे बड़ी चुनौती है।"
अल नीनो जलवायु की ऐसी स्थिति है, जिसमें मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर की सतह का पानी असामान्य रूप से गर्म हो जाता है। भारत में इसके कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून की हवाएं कमजोर पड़ सकती हैं, जिससे अक्सर कम बारिश होती है और सूखे तथा लू का खतरा बढ़ जाता है।