द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलेगा: वाइको

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-05-2026
DMK-led alliance will get majority: Vaiko
DMK-led alliance will get majority: Vaiko

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) के संस्थापक वाइको ने शुक्रवार को विश्वास व्यक्त किया कि तमिलनाडु विधानसभा के लिए हुए चुनाव में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिलेगी।
 
तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को चुनाव हुआ था और नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे।
 
वाइको ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार बनाएगी। द्रमुक गठबंधन को बहुमत मिलेगा।’’
 
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत में वाइको ने कहा कि चार मई को परिणाम घोषित होने पर जमीनी हकीकत मौजूदा गठबंधन के पक्ष में होगी।
 
वाइको ने कहा कि हालांकि अधिकतर ‘एग्जिट पोल’ में सत्ता में द्रमुक की वापसी की बात कही गई है, वहीं कुछ सर्वेक्षणों में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) या तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के पक्ष में अनुकूल परिणाम बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद नतीजे द्रमुक नीत गठबंधन के पक्ष में ही आएंगे।
 
एमडीएमके प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।