दिल्ली विश्वविद्यालय में नया शैक्षणिक सत्र शुरू, ओरिएंटेशन कार्यक्रमों से छात्रों का स्वागत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-07-2026
Delhi University begins new academic session, welcomes students with orientation programmes
Delhi University begins new academic session, welcomes students with orientation programmes

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में मंगलवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया। विश्वविद्यालय के कॉलेजों ने नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन और परिचय कार्यक्रम आयोजित किए।
 
कई कॉलेज नए छात्रों को परिसर के माहौल, शैक्षणिक प्रक्रियाओं और छात्र सहायता सेवाओं से परिचित कराने के लिए विभागवार ओरिएंटेशन सत्र आयोजित करेंगे।
 
स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी रहने के बीच इस सप्ताह के अंत में साझा परिचय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने हैं।
 
‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम’ (सीएसएएस) के तहत प्रवेश के दूसरे दौर की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इस दौरान हजारों उम्मीदवारों ने नई आवंटित या अद्यतन की गई सीटों को स्वीकार किया है।
 
कॉलेज आवेदन पत्रों के सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर शुल्क जमा कर दें, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सुचारू रूप से हो सके।
 
दूसरे दौर में विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों के लिए आवंटित सीट स्वीकार करने की अंतिम समय सीमा सोमवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक बढ़ाई थी।