आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में जनगणना 2027 के तहत शुक्रवार को स्व-गणना शुरू हो गई और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू सहित कई लोगों ने पहले ही दिन यह प्रक्रिया पूरी कर ली।
संधू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह प्रक्रिया दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी वार्डों में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है और उन्होंने निवासियों से स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने और जनगणना का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने पोस्ट में कहा, “आपकी भागीदारी हमारे शहर और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।”
उपराज्यपाल ने कहा कि विश्वसनीय डेटा समावेशी शासन और एक मजबूत, विकसित राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है।