दिल्ली में यमुना नदी पर नवंबर से शुरू होगी क्रूज सेवा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 15-07-2025
Cruise service will start on Yamuna river in Delhi from November, tourism will get a boost
Cruise service will start on Yamuna river in Delhi from November, tourism will get a boost

 

नई दिल्ली

दिल्लीवासियों के लिए एक नई और रोमांचक सौगात नवंबर में मिलने जा रही है। राजधानी में यमुना नदी पर सोनिया विहार से जगतपुर (शनि मंदिर) तक क्रूज सेवा शुरू की जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह पहल यमुना को पुनर्जीवित करने और शहर में जल पर्यटन को प्रोत्साहित करने के मकसद से की जा रही है।

इस परियोजना के तहत वजीराबाद बैराज (सोनिया विहार) से लेकर जगतपुर तक यमुना के आठ किलोमीटर लंबे हिस्से को पर्यटन के लिए विकसित किया गया है। यहाँ से पर्यटक क्रूज पर सवार होकर यमुना के सौंदर्य और शांति का आनंद उठा सकेंगे।

क्रूज सेवा शुरू करने के लिए पाँच प्रमुख एजेंसियों ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें शामिल हैं:

  • भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI)

  • दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA)

  • दिल्ली जल बोर्ड (DJB)

  • दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTDC)

  • सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग

यह क्रूज सेवा न केवल दिल्लीवासियों को एक नया पर्यटन विकल्प देगी, बल्कि यमुना नदी के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।