Core4 Engineers files draft documents with BSE's SME platform for an IPO.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कोर4 इंजीनियर्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए बीएसई के एसएमई मंच के समक्ष मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं।
दस्तावेज 29 मार्च को दाखिल किए गए जिनके अनुसार यह आईपीओ पूरी तरह 58.94 लाख नए शेयर का निर्गम होगा, जिनका अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर है।
इस निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग भूमि व मौजूदा भवन सहित संपत्ति के अधिग्रहण के लिए पूंजीगत व्यय में किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी इस राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी की बढ़ती जरूरतों, सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों और निर्गम से जुड़े खर्चों को पूरा करने में भी करेगी।
कोर4 इंजीनियर्स एक इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण एवं (परियोजना को चालू करना) ‘कमीशनिंग’ (ईपीसीसी) कंपनी है जो कई क्षेत्रों में एकीकृत बुनियादी ढांचा समाधान प्रदान करती है। कंपनी मुख्य तौर पर रेलवे बुनियादी ढांचा और बिजली पारेषण एवं वितरण क्षेत्र में काम करती है।प्रेरणा का स्रोत बना दिया।
कर्मा वेलनेस सेंटर की खासियत यह है कि यह पूरी तरह महिलाओं के लिए समर्पित है। यहां हर उम्र की महिलाएं आती हैं। कोई गृहिणी है, कोई छात्रा, तो कोई कामकाजी महिला। सभी की जरूरतें अलग हैं, लेकिन मकसद एक है। खुद को बेहतर बनाना। यहां CrossFit, योग, जुम्बा, स्पिनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो और रिफॉर्मर पिलाटीज जैसी कई तरह की कक्षाएं संचालित होती हैं। हर क्लास को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह शरीर के साथ साथ मन को भी ऊर्जा दे।
उनकी अपनी मेहनत भी किसी से कम नहीं है। उन्होंने अष्टावक्रासन जैसे कठिन योगासन को साढ़े तीन मिनट तक करके विश्व और भारत स्तर पर रिकॉर्ड बनाया है। यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।
हरिद्वार जैसे शहर में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित फिटनेस सेंटर बनाना आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने यह कर दिखाया। आज उनका सेंटर कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। यह कहानी हमें यह सिखाती है कि मुश्किल समय हमें तोड़ने नहीं, बल्कि मजबूत बनाने आता है। अगर हम हार न मानें, तो हर परेशानी को पार किया जा सकता है।