कांग्रेस अराजकता का पर्याय बन चुकी है:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-10-2026
Congress has become synonymous with anarchy: Chief Minister Yogi Adityanath
Congress has become synonymous with anarchy: Chief Minister Yogi Adityanath

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उसे अराजकता का पर्याय बताया और कहा कि अगर वह अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए देश में अराजकता फैलाने से बाज नहीं आई तो जनता उसका बचा-खुचा राजनीतिक अस्तित्व भी खत्म कर देगी।
 
मुख्यमंत्री योगी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अपनी गलतियों से सबक लेने के बजाय लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा कर रही है। जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि देश उसे बार-बार क्यों ठुकरा रहा है।”
 
उन्होंने कहा, “भारत की जनता लोकतांत्रिक दृष्टि से जागरूक है। वह अराजक और अलोकतांत्रिक आचरण को अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं करेगी।”
 
आदित्यनाथ ने कहा, “कांग्रेस ने गैर-जिम्मेदार राजनीतिक आचरण से देश में अराजकता का वातावरण बना दिया है। पहले देश में पहचान का संकट खड़ा किया और फिर अपने भ्रष्ट मंसूबों के कारण जनता का विश्वास खो दिया। इसके बावजूद कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया नहीं बदला।”
 
उन्होंने कहा कि जनता से लगातार मिल रही अस्वीकृति के कारणों पर विचार करने के बजाय कांग्रेस चुनी हुई सरकारों के खिलाफ अस्थिरता उत्पन्न करने में जुटी है।