Sahajanand Medical Technologies IPO to open on October 15, price range Rs 327-344 per share
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने अपने 475 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 327-344 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।
हृदय में लगाए जाने वाले ‘स्टेंट’ बनाने वाली कंपनी की ओर से सोमवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 14 अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे।
यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा। इसके तहत मौजूदा शेयरधारक 1.38 करोड़ तक शेयर बेचेंगे। आईपीओ के बिक्री पेशकश पर आधारित होने के कारण इससे हासिल राशि कंपनी को नहीं मिलेगी।
कंपनी का शेयर 23 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।