आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार सुबह ठंड रही और कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने दिन के दौरान मध्यम से हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 221 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
आंकड़े दर्ज करने वाले 57 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 36 में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में, दो में ‘बेहद खराब’ और 18 में ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।
घोगा और दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई। दोनों ने एक्यूआई 304 दर्ज किया था। इसके बाद सीआरआरआई मथुरा रोड केंद्र का एक्यूआई 298 रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।