महानदी कोलफील्ड्स की सुस्त शुरुआत, शेयर पहले दिन दो प्रतिशत टूटा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-11-2026
Mahanadi Coalfields makes a sluggish start, shares fall 2% on the first day
Mahanadi Coalfields makes a sluggish start, shares fall 2% on the first day

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कोल इंडिया की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने शुक्रवार को शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत की और कंपनी का शेयर 136 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में दो प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुए।
 
बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से दो प्रतिशत नीचे 133.15 रुपये पर कारोबार शुरू किया। एनएसई पर शेयर 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 134 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
 
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 90,340.65 करोड़ रुपये रहा। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन पूर्ण अभिदान मिल गया था। कुल 8,981 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को 1.52 गुना अभिदान मिला।
 
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 129-136 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। यह आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था।