Madras High Court allows by-elections in Ambasamudram and Perundurai assembly constituencies
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मद्रास उच्च न्यायालय ने निर्वाचन आयोग को तमिलनाडु के अम्बासमुद्रम और पेरुंदुरै विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की शुक्रवार को अनुमति दे दी।
उच्च न्यायालय ने यह अनुमति एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए दी, जिसमें संबंधित चुनाव याचिकाओं का निपटारा होने तक निर्वाचन आयोग को तिरुचिरापल्ली पूर्व, विरालीमलाई, अम्बासमुद्रम, पेरुंदुरै और करूर निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव अधिसूचित करने से रोकने का अनुरोध किया गया था।
अम्बासमुद्रम का प्रतिनिधित्व करने वाले ई. सुबैया और पेरुंदुरै का प्रतिनिधित्व करने वाले एस. जयकुमार सहित इन पांचों निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों ने महीनों पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और सत्तारूढ़ दल तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल हो गए थे।