Co-op protest: Timings of two Rajdhani trains changed, Delhi-bound express train cancelled
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन से एक दिन पहले पश्चिम रेलवे ने मुंबई से दिल्ली जाने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में शुक्रवार को बदलाव किया और एक एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी।
पश्चिम रेलवे ने बताया कि मुंबई सेंट्रल-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12951) और मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस (12953) के प्रस्थान समय में पांच घंटे की देरी की गई है। इसके अलावा, बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12247) को रद्द कर दिया गया है।
इसने कहा कि डॉ. आंबेडकर नगर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (20155), इंदौर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (09309), इंदौर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (12415) और साबरमती-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (12957) को भी रद्द कर दिया गया है।
रेलवे बोर्ड के संदेश के बाद यह फैसला 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़क पर भारी यातायात जाम की आशंका को देखते हुए लिया गया है।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रेलगाड़ियों के संशोधित समय की पुष्टि कर लें।