दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-04-2026
Cloudy skies forecast for Delhi; air quality in the moderate category.
Cloudy skies forecast for Delhi; air quality in the moderate category.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही।

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 167 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
 
सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘अत्यंत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है।