चेन्नई के दंपति ने तिरुपति मंदिर को 121 किलो सोने के आभूषण दान किए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-11-2026
Chennai couple donates 121 kg of gold jewellery to Tirupati temple
Chennai couple donates 121 kg of gold jewellery to Tirupati temple

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
चेन्नई के श्रद्धालु वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान किए, जिसकी कीमत करीब 160 करोड़ रुपये आंकी गई है।
 
इस दान में नौ सेट में रखे 45 आभूषण शामिल हैं, जिनमें श्रीवरु का मुकुट और पद्म पादालु (चरणों के आभूषण) सहित कई अन्य आभूषण हैं।
 
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "चेन्नई के जैन दंपति ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में श्रीवरु को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान किए।"
 
टीटीडी के सूत्रों के अनुसार, तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक श्रद्धालु की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा दान होगा।