मंत्रिमंडल ने विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 11,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूर दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-11-2026
Cabinet approves Rs 11,000 crore scheme to boost manufacturing
Cabinet approves Rs 11,000 crore scheme to boost manufacturing

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश में निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरण (सीआईई) विनिर्माण परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 11,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी।
 
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि यह योजना आठ वर्षों (वित्त वर्ष 2026-27 से 2033-34 तक) के लिए लागू होगी।
 
वैष्णव ने कहा कि भारत का निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरण उद्योग दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उद्योग है। वित्त वर्ष 2024-25 में इसका बाजार आकार 97,000 करोड़ रुपये था, लेकिन इस क्षेत्र की करीब 45 प्रतिशत जरूरतें आयात से पूरी होती हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य अत्याधुनिक निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण की क्षमता विकसित करना और वैश्विक बाजार में भारत की प्रमुख भूमिका सुनिश्चित करना है।