मंत्रिमंडल ने डाकघरों के आधुनिकीकरण के लिए 1,141 करोड़ रुपये किए मंजूर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-11-2026
Cabinet approves Rs 1,141 crore for modernisation of post offices
Cabinet approves Rs 1,141 crore for modernisation of post offices

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पांच साल में डाकघरों के आधुनिकीकरण के लिए 1,141 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
 
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा कि डाक विभाग को मंजूर की गई इस राशि का इस्तेमाल डाक नेटवर्क के आधुनिकीकरण के साथ-साथ चिट्ठी-पत्री और पार्सल सेवाओं को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि मंजूर परियोजनाओं में ग्रामीण डाकघरों का उन्नयन, डाक और पार्सल के परिवहन एवं वितरण की मध्यवर्ती लॉजिस्टिक व्यवस्था को मजबूत करना तथा सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाना शामिल है।