मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में 27 बम निष्क्रिय किए गए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-01-2026
27 bombs defused in Imphal East district of Manipur

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में सुरक्षा बलों ने 27 बम बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के एक अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को ये देसी बम बरामद किए गए, जिन्हें बाद में मोंगल्हम गांव के पास एक स्थान पर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने बुधवार को इसी जिले के लैंगडम नुंगजेंगबी इलाके से तीन हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए।
 
मणिपुर में दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद से सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान संचालित कर रहे हैं। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जारी इस जातीय संघर्ष में अब तक 260 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।
 
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। राज्य विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, उसे फिलहाल निलंबित रखा गया है।