विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-09-2026
BJP President Nitin Naveen on tour of western Uttar Pradesh amid preparations for assembly elections
BJP President Nitin Naveen on tour of western Uttar Pradesh amid preparations for assembly elections

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दलों की गतिविधियां तेज होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय दौरा शुरू करेंगे।

नवीन मेरठ से अपना दौरा शुरू करेंगे और मंगलवार को सहारनपुर में रहेंगे। भाजपा अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर ध्यान दे रही है, जबकि कांग्रेस किसानों के अधिकारों के लिए मार्च की तैयारी कर रही है और समाजवादी पार्टी (सपा) एवं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), सामाजिक समूहों से संपर्क बढ़ा रहे हैं।
 
भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा कर नितिन नवीन का मेरठ एवं सहारनपुर में स्वागत किया।
 
उन्होंने लिखा, ‘‘क्रांति धरा एवं बाबा औघड़नाथ की पावन भूमि मेरठ तथा मां शाकुंभरी देवी की पावन धरती सहारनपुर में आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नितिन नवीन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।’’