BJD Stages Walkout from Rajya Sabha, Expresses Strong Protest Over Nishikant Dubey's Remarks
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्यों ने सोमवार को लोकसभा सांसद एवं भाजपा नेता निशिकांत दुबे द्वारा ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में राज्यसभा से वॉकआउट किया।
सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति सी पी राधाकृष्णन ने आवश्यक दस्तावेज सदन और आधिकारिक पत्र पटल पर रखवाए।
इसके बाद बीजद नेता सस्मित पात्रा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे द्वारा ने पटनायक के खिलाफ “अपमानजनक, गलत और मनगढ़ंत बयान” दिए हैं, जो पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।
पात्रा ने आरोप लगाया, “दुबे ने बीजू पटनायक को सीआईए एजेंट बताया है। यह सत्तारूढ़ दल के गिरते स्तर को दर्शाता है। यह बेहद शर्मनाक है।” उन्होंने कहा कि बीजद इस बयान का पुरजोर विरोध करता है और इसी के विरोध में सदन से वॉकआउट कर रहा है।
बीजद के सदस्यों ने इसके बाद सदन से बहिर्गमन कर दिया। यह मुद्दा हाल के दिनों में राजनीतिक रूप से तूल पकड़ता जा रहा है।
गौरतलब है कि सस्मित पात्रा ने शनिवार 28 मार्च, 2026 को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार संबंधी संसदीय स्थायी समिति से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह कदम समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे की टिप्पणी के विरोध में उठाया था।