पूर्वोत्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर संपर्क और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण जरूरी: तमांग

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-10-2026
Better connectivity and preservation of cultural heritage essential to promote tourism in the Northeast: Tamang
Better connectivity and preservation of cultural heritage essential to promote tourism in the Northeast: Tamang

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में पर्यटन की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे, मजबूत संपर्क और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया है।
 
तमांग ने बृहस्पतिवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आयोजित 14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट (आईटीएम) 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
तमांग ने सिक्किम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार की ओर से उठाए गए विभिन्न कदमों का भी उल्लेख किया। इनमें होमस्टे को विकसित करना, कम चर्चित पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना शामिल है।
 
मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों, विशेषकर युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।