आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जनता दल (यूनाइटेड) ने सोमवार को कहा कि अयोध्या को नेपाल के जनकपुर से जोड़ने वाली सरयू कमला एक्सप्रेस का परिचालन दोनों पड़ोसी देशों के बीच लंबे समय से जारी सांस्कृतिक और द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करेगा।
जद(यू) के एक वीडियो बयान में, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भारत और नेपाल ने सदियों से असाधारण रूप से सौहार्दपूर्ण संबंध साझा किए हैं और नया रेल लिंक उनके संबंधों में और अधिक गर्मजोशी लाएगा।
बयान के अनुसार, ‘‘आज भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की पहल की जा रही है। भारत और नेपाल ने सहस्राब्दियों से असाधारण रूप से सौहार्दपूर्ण संबंध साझा किए हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अब इन संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए, अयोध्या को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस चलाई जाएगी।’’