जम्मू कश्मीर के डोडा में जेल में बंद कैदी को मोबाइल फोन पहुंचाने की कोशिश नाकाम

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-03-2026
Attempt to deliver mobile phone to a jail inmate in Doda, Jammu and Kashmir, fails
Attempt to deliver mobile phone to a jail inmate in Doda, Jammu and Kashmir, fails

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जम्मू कश्मीर के डोडा जिले स्थित एक जेल के कैदी को भेजे गए पार्सल से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी जिला जेल भद्रवाह में पहुंचाए गए विभिन्न पार्सल की नियमित जांच के दौरान हुई।
 
अधिकारियों के अनुसार यह पार्सल एक ऐसे कैदी को देने के लिए भेजा गया था, जो जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत पिछले एक महीने से जेल में बंद है। वह उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके का रहने वाला है।
 
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पार्सल दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से भेजा गया था।
 
उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद अधिकारियों ने मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस को इसकी सूचना दी।
 
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जेल के भीतर मोबाइल फोन तस्करी के प्रयास करने में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।