Assam over phone and took stock of the flood situation in the state.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से फोन पर बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और राहत एवं पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
असम में इस साल बाढ़ के कारण अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3.32 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ समय पहले मुझे फोन कर असम बाढ़ के मद्देनजर जारी राहत प्रयासों की समीक्षा की।’’
उन्होंने कहा कि शाह ने जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी ली और यह आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक हर सहायता उपलब्ध कराती रहेगी।
शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री को उनके ‘‘निरंतर सहयोग और असम के लोगों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता’’ के लिए आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने (अमित शाह) कहा है कि केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां और संसाधन इस कठिन समय में असम के लोगों के लिए उपलब्ध हैं।
यह दूसरी बार है जब शाह ने बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री से बात की है। इससे पहले उन्होंने 23 जुलाई को भी इस संकट की समीक्षा की थी।