आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य घुसपैठियों के लिए कोई ‘पनाहगाह’ नहीं है तथा 23 और अवैध प्रवासियों को उनके देश भेज दिया गया है।
शर्मा ने कहा कि राज्य के हितों की रक्षा के लिए सभी घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पिछली रात हमने जिन 23 अवैध प्रवासियों को बाहर भेजा, उनसे कहना चाहता हूं कि असम आपके लिए कोई पनाहगाह नहीं है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘असम के हितों की रक्षा करने और राज्य से हर घुसपैठिये को बाहर निकालने के लिए हम सख्त कार्रवाई करेंगे।’’
शर्मा ने यह नहीं बताया कि घुसपैठियों को राज्य के किस जिले से वापस भेजा गया।