आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को जनता को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान को भगवान राम का परम भक्त और अपार शक्ति, ज्ञान और साहस का प्रतीक बताया।
नायडू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर, मैं राज्य की जनता को शुभकामनाएं देता हूं।’’
उन्होंने कहा कि भक्तों का मानना है कि हनुमान जी की पूजा करने से भय दूर होता है, साहस और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है तथा कठिनाइयां कम होती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कामना करते हैं कि भगवान सभी के जीवन को प्रकाश से भर दें।