सूखे की स्थिति के बीच लाडकी बहिन योजना से सरकारी खजाने पर दबाव: झिरवाल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-11-2026
Amidst the drought situation, Ladki Bahin Scheme is putting pressure on the government treasury: Jhirwal
Amidst the drought situation, Ladki Bahin Scheme is putting pressure on the government treasury: Jhirwal

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवाल ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी लाडकी बहिन योजना सूखे की स्थिति के बीच सरकारी खजाने पर दबाव डाल रही है हालांकि, इस स्थिति से निपटने का रास्ता निकाल लिया जाएगा।

एक सार्वजनिक कार्यक्रम में लाडकी बहिन योजना को लेकर झिरवाल के दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
वीडियो में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता झिरवाल कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘‘लाडकी बहिन योजना (नवंबर 2024 के) विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई थी और अब हम इसे बंद नहीं कर सकते। लेकिन वित्तीय स्थिति पर दबाव है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘इस समय राज्य में सूखा पड़ा है। इससे पहले 1972 में सूखा पड़ा था, तब हमें खाद्यान्न की कमी का सामना करना पड़ा था। अब हमारे पास कम से कम चार से छह महीने के लिए पर्याप्त खाद्यान्न है, लेकिन पानी नहीं है। ऐसी स्थिति में सरकार के हाथ बंधे हुए हैं। सूखाग्रस्त इलाकों में रेल के जरिये पानी पहुंचाने की योजना पर भी पैसे खर्च होंगे।’’