‘आप’ आज जारी कर सकती है पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-11-2026
AAP may release second list of candidates for Punjab Assembly elections today
AAP may release second list of candidates for Punjab Assembly elections today

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
आम आदमी पार्टी (आप) 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी कर सकती है और इस विषय पर चर्चा के लिए पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के आवास पर होना निर्धारित है।
 
पार्टी ने बताया कि इस बैठक में पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की अगली सूची पर मंथन हो सकता है। सत्तारूढ़ दल चुनाव से काफी पहले ही अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
 
इससे पहले ‘आप’ ने 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया था। अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने के मामले में पार्टी ने शुरुआती बढ़त बना ली है।