खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गलत लेबल वाला 1,240 किग्रा खाद्य तेल जब्त किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-11-2026
Food safety officials seize 1,240 kg of mislabelled edible oil
Food safety officials seize 1,240 kg of mislabelled edible oil

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लेबल नियमों के कथित उल्लंघन की शिकायत के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले में एक खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठान से 1,240 किलोग्राम खाद्य तेल जब्त किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राज्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले के बैकमपाडी औद्योगिक क्षेत्र में बोलास एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में जब्ती की यह कार्रवाई मंगलवार को की।
 
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मुताबिक, ‘‘जब्त किए गए भंडार में मूंगफली तेल के 11 बक्से (प्रति बक्सा 10 किलोग्राम), मूंगफली तेल के 30 कैन (35 लीटर प्रति कैन) और नारियल तेल के चार बक्से (प्रति बक्सा 20 किलोग्राम) शामिल हैं।’’
 
विभाग ने कहा, मूंगफली का यह तेल चित्रदुर्ग जिले के चल्लाकेरे से खरीदा गया जहां कच्ची मूंगफली को लाया गया और इसे ‘कोल्ड प्रेस्ड’ (गर्म किए बिना निकाला गया) मूंगफली तेल के तौर पर फिर से पैक किया गया जोकि भ्रामक मामले के तहत आता है।