रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-10-2026
Royal Enfield's total sales in September increased by eight percent to 1,33,958 units.
Royal Enfield's total sales in September increased by eight percent to 1,33,958 units.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 मोटरसाइकिल विनिर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई हो गई।
 
कंपनी ने सितंबर 2025 में कुल 1,24,328 मोटरसाइकिल बेची थीं।
 
रॉयल एनफील्ड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि सितंबर में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 1,21,326 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने 1,13,573 इकाई रही थी।
 
कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन महीने में निर्यात 12,632 इकाई रहा, जो सितंबर 2025 की 10,755 इकाइयों की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।