मारुति सुजुकी की बिक्री अप्रैल में रिकॉर्ड 2,39,646 इकाई पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-05-2026
Maruti Suzuki sales hit a record 2,39,646 units in April
Maruti Suzuki sales hit a record 2,39,646 units in April

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की अप्रैल में कुल बिक्री 33.29 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,39,646 इकाई रही।
 
इस अवधि के दौरान छोटी कारों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
 
कंपनी ने बताया कि 2025 के इसी महीने में मारुति सुजुकी इंडिया ने कुल 1,79,791 इकाइयों की बिक्री की थी।
 
अप्रैल में कंपनी की घरेलू बिक्री भी बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 1,91,122 इकाई पर पहुंच गई, जो 2025 के इसी महीने में 1,42,053 इकाई थी।
 
मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थ बनर्जी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, “हमने इस वर्ष की शुरुआत जोरदार तरीके से की है। इस वृद्धि में छोटी कारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।”
 
बनर्जी ने कहा कि कंपनी के 'मिनी' खंड ने अप्रैल में मजबूत वृद्धि रही, जिससे इस खंड के भविष्य पर उठने वाली शंकाएं दूर हो गई हैं।