तैमूर करता है योग, करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर

Story by  मुकुंद मिश्रा | Published by  [email protected] | Date 10-04-2021
शवासन करता तैमूर
शवासन करता तैमूर

 

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने शनिवार को अपने बेटे तैमूर अली खान की योग करते हुए एक तस्वीर साझा की.

करीना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें तैमूर एक योगा चटाई पर सीधे लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, शवासन का अभ्यास कर रहे हैं.

एक्ट्रेस ने कैप्शन के रूप में लिखा, “योग के बाद स्ट्रेचिंग या झपकी के बाद स्ट्रेचिंग .. आपको कभी पता नहीं चलेगा.”

करीना हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद काम पर लौटी हैं.

करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी ने दिसंबर 2016 में अपने पहले बच्चे तैमूर का स्वागत किया.