शिल्पा और शमिता शेट्टी ने दिवाली पर बनाई रंगोली

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 20-10-2025
Shilpa and Shamita Shetty made Rangoli for Diwali
Shilpa and Shamita Shetty made Rangoli for Diwali

 

मुंबई

जैसे-जैसे दिवाली करीब आ रही है, देशभर में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। घरों को फूलों, दीयों और रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजाया जा रहा है।अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी भी इस त्योहारी माहौल से अछूती नहीं हैं। दोनों बहनों ने मिलकर अपने घर को खूबसूरत रंगोली डिज़ाइनों से सजाकर दिवाली का स्वागत किया।

दिवाली की पूर्व संध्या पर ‘धड़कन’ फेम शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने घर में रंगोली बनाते हुए एक झलक दिखाई।वीडियो में देखा जा सकता है कि शमिता पूरी तन्मयता से रंगोली बना रही हैं और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं शिल्पा ने रंगोली डिज़ाइन के लिए स्टेंसिल का सहारा लिया।

वीडियो के अंत में दोनों बहनों ने मिलकर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।शिल्पा ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "रंगोली टाइम", जो पूरी तरह से त्योहार के माहौल को दर्शाता है।

दिवाली, जिसे दीपावली भी कहा जाता है, भारत और दुनियाभर में बसे भारतीय समुदायों द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इसे “रोशनी का त्योहार” कहा जाता है, जो अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है।

यह पर्व रामायण की कथा पर आधारित है, जब भगवान राम रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे।दिवाली पर घरों की सफाई कर उन्हें दीपों और लाइटों से सजाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जो धन और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं।

लोग इस अवसर पर नए कपड़े पहनते हैं, मिठाइयां और उपहार बांटते हैं और पटाखे जलाकर खुशी मनाते हैं।इस वर्ष दिवाली 20 और 21 अक्टूबर की मध्य रात्रि को मनाई जाएगी।