मुंबई
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार शाम मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं और उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं.
सूत्रों के अनुसार,“निर्मल कपूर जी का शुक्रवार शाम लगभग 5:20 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. उन्हें कुछ दिन पहले ही भर्ती कराया गया था.”
उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा.निर्मल कपूर, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं। उनके चार बच्चे हैं — अनिल कपूर, रीना कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर..
निर्मल कपूर का परिवार हिंदी फिल्म उद्योग में गहरी पैठ रखता है। उनके पोते-पोतियों में शामिल हैं .सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्द्धन कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर, जहान कपूर, और मोहित मारवाह.
परिवार में उनके निधन से गहरा शोक व्याप्त है, और फिल्म जगत की तमाम हस्तियों द्वारा संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं.