सिनेमा में नाना पाटेकर के योगदान को सदैव याद किया जाएगा: अशोक गहलोत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-10-2026
Nana Patekar's contribution to cinema will always be remembered: Ashok Gehlot
Nana Patekar's contribution to cinema will always be remembered: Ashok Gehlot

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिनेमा एवं रंगमंच के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रख्यात कलाकार नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद है और उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने सिनेमा में नाना पाटेकर के योगदान को याद करते हुए कहा, ‘‘सिनेमा एवं रंगमंच के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।’’
 
उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार और पाटेकर के प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
 
विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाने और पर्दे पर अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।