Kiara Advani and Sidharth Malhotra are going to become parents again.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बॉलीवुड की जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बुधवार को घोषणा कि कि वे जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
दोनों ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर एक तस्वीर साझा कर यह घोषणा की। तस्वीर में कियारा, सिद्धार्थ और उनकी बेटी सरायाह बच्चों के सफेद रंग के एक जोड़ी मोजे पकड़े नजर आ रहे हैं। सरायाह के जन्म की घोषणा करते समय भी दोनों ने इसी तरह की पोस्ट की थी।
कियारा ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘एक बार फिर सबसे बड़े उपहार से धन्य हैं। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हैं।’’
कियारा (35) और सिद्धार्थ (41) ने पिछले साल जुलाई में पहली बेटी का स्वागत किया था और नवंबर में उसका नाम सरायाह मल्होत्रा रखे जाने की जानकारी देते हुए पोस्ट की थी।
दोनों अदाकारों की मुलाकात 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी और उन्होंने फरवरी 2023 में जैसलमेर में एक समारोह में शादी की थी।
35 वर्षीय कियारा पिछली बार फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आई थीं, जबकि सिद्धार्थ की फिल्म ‘व्वान’ फिलहाल सिनेमाघरों में प्रदर्शित है।