फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने दिवाली की बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-10-2026
Hollywood stars Robert Downey Jr. and Chris Evans extended Diwali greetings ahead of the film's release.
Hollywood stars Robert Downey Jr. and Chris Evans extended Diwali greetings ahead of the film's release.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के प्रदर्शन से पहले भारत में अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
 
मार्वल स्टूडियोज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय प्रशंसकों के लिए इन दोनों अभिनेताओं का वीडियो संदेश साझा किया और यह भी बताया कि बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत में वैश्विक तौर पर प्रदर्शन से एक दिन पहले 17 दिसंबर को प्रदर्शित की जाएगी।
 
रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने छोटी क्लिप की शुरुआत में कहा, ‘‘ नमस्ते, इंडिया।’’
 
इवांस ने कहा, ‘‘दिवाली के बारे में हमें जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि यह एक अध्याय के खत्म होने और दूसरे अध्याय के शुरू होने का प्रतीक है।’’
 
डाउनी जूनियर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘‘इसके बारे में हम काफी कुछ जानते हैं, बस फर्क इतना है कि यहां (फिल्म में) अंधेरे से उजाले की ओर जाने के बजाय, शायद मामला उल्टी दिशा में जा रहा है।’’