दिलजीत दोसांझ ने ‘ऑरा टूर’ के भारत में कार्यक्रमों की तारीखों की घोषणा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-10-2026
Diljit Dosanjh announces India dates for his 'Aura Tour'
Diljit Dosanjh announces India dates for his 'Aura Tour'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ ने अपने ‘ऑरा टूर’ के भारत में होने वाले कार्यक्रमों के शहरों और तारीख की घोषणा कर दी।
 
वह देश के सात शहरों में प्रस्तुति देंगे।
 
दोसांझ ने रविवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उनकी तस्वीर के साथ कार्यक्रमों के शहर और तारीखें दी गई थीं। वह एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तुति के साथ टूर की शुरुआत करेंगे।
 
दिलजीत इसके बाद 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई और 29 नवंबर को बेंगलुरु में कार्यक्रम होगा। इसके बाद वह पांच दिसंबर को लखनऊ के नेशनल जंबोरी ग्राउंड में प्रस्तुति देंगे।
 
दिलजीत चंडीगढ़ में प्रस्तुति के साथ अपने भारत दौरे का समापन करेंगे।
 
चंडीगढ़ में कार्यक्रम की तारीख आयोजकों ने अभी घोषित नहीं की है।
 
इस कार्यक्रम का आयोजन बुकमायशो कर रहा है।