‘धुरंधर’ फिल्म पर अपनी चुप्पी को लेकर दीपिका पादुकोण ने दिया जवाब

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-04-2026
Deepika Padukone Responds to Her Silence on the Film ‘Dhurandhar’
Deepika Padukone Responds to Her Silence on the Film ‘Dhurandhar’

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘‘धुरंधर’’ और इसके सीक्वल में पति रणवीर सिंह के अभिनय पर अपनी चुप्पी को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया है।

पादुकोण ने एक इंस्टाग्राम रील पर आई टिप्पणी का जवाब देते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी।
 
टिप्पणी में यह कहा गया था कि क्या फिल्म की सफलता की चर्चाओं में उनका शामिल न होना ‘‘धुरंधर’’ के निर्देशक आदित्य धर की अनदेखी है या केवल ‘‘इंटरनेट के पसंदीदा ड्रामे’’ से दूर रहने का प्रयास है।
 
पादुकोण ने रील पर टिप्पणी की, ‘‘मेरे दोस्त...मैंने इसे आप सभी से बहुत पहले देखा था। अब, मज़ाक किसका बना?’’
 
फिल्म के दृश्यों को दर्शाने वाली उस रील में, पिछले महीने ‘‘धुरंधर 2’’ की स्क्रीनिंग में पादुकोण के अनुपस्थित रहने पर सवाल उठाए गये थे और यह भी दावा किया गया था कि वह इसके अगले दिन अपने ससुराल के लोगों के साथ मुंबई में एक शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।
 
आदित्य धर की फिल्म ‘‘धुरंधर’’ और उसके सीक्वल ‘‘धुरंधर: द रिवेंज’’ (धुरंधर 2) में अभिनय के लिए रणवीर सिंह ने खूब वाहवाही बटोरी है। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं, जिनमें से प्रत्येक ने 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।