एआई-आधारित महाभारत वेव्स ओटीटी पर प्रसारित होगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-10-2025
AI-based Mahabharata to air on Waves OTT
AI-based Mahabharata to air on Waves OTT

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कृत्रिम बुद्धिमत्ता के आधार पर तैयार महाकाव्य महाभारत धारावाहिक का इस महीने के अंत में प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद हर रविवार को दूरदर्शन पर इसका प्रसारण किया जाएगा।
 
कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क द्वारा निर्मित ‘‘महाभारत’’ का डिजिटल प्रीमियर 25 अक्टूबर को होगा, जबकि इसका प्रसारण दूरदर्शन पर दो नवंबर से होगा।
 
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौरव द्विवेदी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस एआई-आधारित पुनर्कल्पना में भागीदारी से दर्शकों को भारत के सबसे महान महाकाव्यों में से एक का नए सिरे से अनुभव करने का अवसर मिलेगा, जिसमें परंपरा का सम्मान करते हुए कहानी कहने में अत्याधुनिक तकनीक को अपनाया जाएगा। यह आधुनिक प्रसारण में विकास और विरासत को एक साथ लाने की अभिव्यक्ति है।’’
 
उन्नत एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए यह श्रृंखला विशाल महाभारत ब्रह्मांड, उसके पात्रों, युद्धक्षेत्रों, भावनाओं और नैतिक दुविधाओं को सिनेमाई पैमाने और अद्भुत यथार्थवाद के साथ पुनर्निर्मित करती है।
 
कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क के संस्थापक और समूह सीईओ विजय सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘लाखों भारतीयों की तरह, मैं भी हर रविवार को टेलीविजन पर क्लासिक महाभारत देखकर बड़ा हुआ हूं। यह एक ऐसा अनुभव था जिसने मेरी कल्पना और हमारी संस्कृति से मेरे जुड़ाव को आकार दिया। महाभारत के साथ, हमारी आशा आज की पीढ़ी को एक ऐसा ही जुड़ाव देने की है जो हमारे लिए जितना ही गहन और एकीकृत महसूस कराता है, लेकिन आज की तकनीक की संभावनाओं के साथ।’’