इस गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु को भेजें ये खास शुभकामनाएं और संदेश

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 10-07-2025
On this Guru Purnima, send these special wishes and messages to your Guru
On this Guru Purnima, send these special wishes and messages to your Guru

 

आवाज  द वाॅयस /नई दिल्ली

Guru Purnima 2025: हिंदू धर्म में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। यह दिन अपने गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आभार व्यक्त करने का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर आप भी अपने गुरु को दिल से धन्यवाद देते हुए कुछ खास शुभकामनाएं और संदेश भेज सकते हैं।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं (Guru Purnima Wishes in Hindi)

🔹 गुरु हैं ज्ञान का सागर,
जो हर अंधकार को दूर कर जीवन में उजाला भरते हैं।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

🔹 गुरु वो परीस हैं, जो लोहे को सोना बना दें,
ऐसे महान गुरु को शत्-शत् नमन।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

🔹 ना उम्र की सीमा हो, ना रिश्तों का बंधन,
जहाँ ज्ञान का वरदान मिले, वही है गुरु का स्थान।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

🔹 गुरु वह दीपक हैं, जो अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर
जीवन को दिशा देते हैं।
गुरु पूर्णिमा पर उन्हें नमन!

🔹 गुरु बिन न ज्ञान, गुरु बिन न जीवन,
गुरु बिन सब अधूरा सा है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

🔹 गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु,
गुरु देवो महेश्वरः,
गुरु साक्षात परब्रह्म,
तस्मै श्री गुरवे नमः।
गुरु पूर्णिमा की मंगलकामनाएं!

🔹 जिसने जीवन में चलना सिखाया,
जो हर कदम पर राह दिखाता है,
वो गुरु सदा पूजनीय है।
गुरु पूर्णिमा की ढेर सारी शुभकामनाएं!

🔹 गुरु वो है जो जीवन की डोर थामे रखते हैं,
जब हम लड़खड़ाते हैं, तब सहारा बनते हैं।
गुरु पूर्णिमा पर उन्हें सादर प्रणाम!

🔹 गुरु सिर्फ एक शिक्षक नहीं,
वो जीवन निर्माता हैं।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

🔹 गुरु वो शक्ति है,
जो हमें हमारी पहचान कराती है।
गुरु पूर्णिमा की पावन बधाई!